
Modi Govt Plan-B: होर्मुज बंद, नो टेंशन, सरकार का प्लान-बी एक्टिव... जानिए क्या है 'स्पेशल-41'
AajTak
Middle East War ने तेल-गैस संकट में इजाफा किया है और इससे दुनिया के तमाम देशों में एनर्जी क्राइसिस से हाल बेहाल हो गया है, लेकिन भारत अब सिर्फ खाड़ी देशों पर ऊर्जा के लिए निर्भर नहीं है, बल्कि 41 देशों से खरीदारी कर रहा है.
मिडिल ईस्ट युद्ध ने दुनिया की चिंता बढ़ाई है और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से तेल-गैस का संकट खड़ा हो गया है. पाकिस्तान हो, बांग्लादेश हो या फिर अन्य देश, जो इसके आयात पर निर्भर हैं वो परेशान हैं. कई देशों को तो कोरोना महामारी के समय से जैसे नियम लागू करने पड़े हैं. इसका बड़ा उदाहरण पाकिस्तान और साउथ कोरिया हैं. बात भारत की करें, तो बीते कुछ दिनों में यहां भी खासतौर पर एलपीजी की किल्लत देखने को मिली है, लेकिन इसके गहराने से पहले ही मोदी सरकार का प्लान-बी (Modi Govt Plan-B) एक्टिव हो चुका है.
सरकार ने भी साफ किया है कि संकट तो है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत ने अपने ऊर्जा आयात में विविधिकरण किया है और तेल-गैस के लिए सिर्फ खाड़ी देशों के भरोसे नहीं है. यानी अब भारत में अलग-अलग कई देशों से तेल आ रहा है और लिस्ट में रूस से लेकर अंगोला तक का नाम शामिल है.
दुनिया में मची हाय-तौबा, लेकिन भारत... भले ही अमेरिका होर्मुज को लेकर तमाम दावे कर रहा है, या फिर रिपोर्ट्स की मुताबिक ईरान भी सीमित जहाजों को आवाजाही की परमिशन देने की बात कह रहा हो, लेकिन Hormuz Crisis से जितनी हाय-तौबा पाकिस्तान जैसे देशों में मची हुई है, भारत में नहीं है. इसकी वजह वहीं PLAN-B है, जिसे संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में समझाया है.
पीएम मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग बात करते हुए कहा था कि इस युद्ध से हालत चिंताजनक, क्योंकि कच्चे तेल, गैस की जरूरत का ज्यादातर हिस्सा यहीं से आता है और होर्मुज से जहाजों की आवाजाही बंद होना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है. PM Modi के मुताबिक, भारत ने लगातार अपने आयात को डाइवर्सिफाई किया है और पहले जहां देश में सिर्फ 27 देशों से एनर्जी आयात किया जाता था, वो अब बढ़कर 41 देशों तक पहुंच चुका है. इससे संकट के समय में भी एनर्जी सप्लाई सुचारू रखने में मदद मिली है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, हाल में ही होर्मुज में व्यवधान के बीच भारत ने रूस से 6 करोड़ बैरल तेल खरीदा है.
कहां-कहां से आ रहा भारत में तेल-गैस भारत खाड़ी देशों से तो तेल-गैस का आयात करता ही है और कुल इंपोर्ट का बड़ा हिस्सा यहीं से आता है. लेकिन, भारत अन्य कई देशों से भी एनर्जी इंपोर्ट कर रहा है, जो यह संकेत देता है कि अब देश सिर्फ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज या खाड़ी देशों पर निर्भर नहीं है.

ibjarates.com, Gold-Silver Price Today: 24 मार्च 2026 को सोने के रेट में फिर गिरावट देखने को मिली है. भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार सुबह के समय 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है, जबकि 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 27 हजार रुपये के आस-पास आ गया है. आइए जानते हैं गोल्ड और सिल्वर का लेटेस्ट रेट क्या है.












