
Share Market Open: बजट से पहले मार्केट में बहार, खुलते ही 700 अंक से ज्यादा चढ़ा Sensex
AajTak
बजट (Budget 2022) से ठीक पहले का सप्ताह शेयर बाजार (Share Market) के लिए ठीक नहीं रहा था. पिछले 2 सप्ताह से भारी बिकवाली का प्रेशर बना हुआ था और यह सुपर बजट की उम्मीदों पर भारी साबित हुआ था.
Share Market Update: शानदार बजट की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजार ने सोमवार को कारोबार की बंपर शुरुआत की. बजट से एक दिन पहले के कारोबार में बाजार प्री-ओपन सेशन में ही 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया. कारोबार खुलने के बाद भी बाजार की मजबूती बरकरार है. आज पेश हो रही आर्थिक समीक्षा के बेहतर आंकड़े बाजार का मनोबल ऊपर कर सकते हैं.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












