
Share Market: ढाई साल में 45000% रिटर्न! इस शेयर की तेजी हैरान करने वाली
AajTak
Flomic Global Logistics ने पिछले ढाई साल में करीब 45,000% फीसदी का रिटर्न दिया है. इस शेयर में अगर ढाई साल पहले किसी ने 1 लाख रुपये लगाए होंगे तो आज उसका निवेश करीब 4.51 करोड़ रुपये हो गया होगा.
शेयर बाजार में हाल के वर्षों में कई पेनी शेयर ने कमाल का रिटर्न दिया है. ऐसा ही एक शेयर है Flomic Global Logistics का, जिसने पिछले ढाई साल में करीब 45,000 फीसदी का रिटर्न दिया है. इस शेयर में अगर ढाई साल पहले किसी ने 1 लाख रुपये लगाए होंगे तो आज उसका निवेश करीब 4.51 करोड़ रुपये हो गया होगा. पेनी शेयर 10 रुपये या उससे कम कीमत के शेयरों को कहते हैं. (फाइल फोटो)
इस शेयर ने इस साल जनवरी से अब तक करीब 7932 फीसदी का रिटर्न दिया है और पिछले एक साल में 12,431 फीसदी का रिटर्न दिया है. इसकी तुलना में सेंसेक्स ने एक साल में करीब 38 फीसदी का रिटर्न दिया है. 28 मार्च 2019 को यह शेयर सिर्फ 0.35 रुपये पर बंद हुआ था. सोमवार को बीएसई पर यह शेयर बढ़कर 150.40 रुपये पर पहुंच गया, यानी इसने ढाई साल में करीब 45014% तक का रिटर्न दिया है. (फाइल फोटो)
मंगलवार को बीएसई पर यह शेयर 157.90 रुपये तक पहुंचा और इसमें 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया. पिछले तीन सत्रों में ही यह शेयर 21 फीसदी तक चढ़ गया. बीएसई पर इसका मार्केट कैप बढ़कर 113.69 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. (फाइल फोटो)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












