
Shardiya Navratri 2025: शुम्भ-निशुम्भ विदारे...देवी मां की पूरी आरती के हर शब्द का असली मतलब क्या है?
AajTak
Shardiya Navratri 2025: मां दुर्गा की पूजा में आरती का विशेष महत्व है. उत्तर स्कंद पुराण में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति मंत्र नहीं जानता, पूजा की विधि नहीं जानता, लेकिन आरती कर लेता है तो देवी-देवता उसकी पूजा को पूर्ण रूप से स्वीकार कर लेते हैं.
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है. इन दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना की जाती है और हर रूप की महिमा भी अलग अलग है. हिंदू धर्म में मां दुर्गा शक्ति और साहस की प्रतीक मानी जाती हैं, जिन्हें आदि शक्ति कहा जाता है. पुराणों के अनुसार जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है और असुरों का आतंक चरम पर होता है, तब मां दुर्गा विभिन्न रूप धारण कर उनका नाश करती हैं और धर्म की रक्षा करती हैं. उनके नौ प्रमुख स्वरूप नवरात्र के नौ दिनों में पूजे जाते हैं, जिनमें शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक प्रत्येक रूप किसी विशेष शक्ति और संदेश का प्रतीक है. भक्तजन मानते हैं कि मां दुर्गा की पूजा करने से भय दूर होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है.
शारदीय नवरात्र के पावन दिनों में मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त उनकी चालीसा, मंत्रों, श्र्लोकों का उच्चारण करते हैं. वहीं, जातक मां दुर्गा की आरती भी करते हैं, लेकिन अक्सर लोग इसका मतलब नहीं जानते हैं. तो चलिए जानते हैं मां दुर्गा की आरती का असली अर्थ क्या है.
आरती-
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी तुम को निस दिन ध्यावत
मैयाजी को निस दिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिवजी | जय अम्बे गौरी॥
अर्थ- हे अम्बे माता (गौरी), आपकी जय हो, हे श्यामा गौरी, आपको प्रणाम है. आप इतनी महान हैं कि दिन-रात स्वयं भगवान विष्णु (हरि), ब्रह्मा और भगवान शिव भी आपका ध्यान करते हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











