
Shardiya Navratri 2025: नवरात्र के दौरान न करें ये गलतियां, वरना मां दुर्गा हो जाएंगी नाराज
AajTak
Shardiya Navratri 2025: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो रही है. यह पावन काल मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के पूजन को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ विशेष गलतियों से बचना चाहिए.
Shardiya Navratri 2025: हर साल आश्विन माह में आने वाला शारदीय नवरात्र का हिंदू धर्म में खास महत्व है. इन नौ पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है. माना जाता है कि यह करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है.
इस पवित्र समय में न केवल व्रत रखना और पूजा करना महत्वपूर्ण है, बल्कि कुछ विशेष नियमों और परहेजों का पालन करना भी आवश्यक होता है, ताकि व्रत की पवित्रता बनी रहे. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ गलतियों से बचना चाहिए. ताकि मां दुर्गा रुष्ट न हो जाएं.
तामसिक भोजन से परहेज
माना जाता है कि नवरात्र के दौरान तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए. इस अवधि में मांस, मछली, अंडा, प्याज और लहसुन से परहेज करना चाहिए . इन नौ दिनों में केवल सात्विक भोजन का सेवन करना शुभ माना गया है.
चमड़े के उत्पादों का इस्तेमाल न करें
नवरात्र में पवित्रता बनाए रखने के लिए चमड़े से बने वस्त्र या सामान, जैसे बेल्ट, पर्स, जूते आदि का इस्तेमाल करना वर्जित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चमड़ा पशु की खाल से बना होता है, इसलिए इस समय इनका उपयोग न करने से व्रत की पवित्रता बनी रहती है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












