
Sharda Sinha On Ventilator: 'सच है, वेंटिलेटर पर हैं मां', बेटे ने बताया शारदा सिन्हा की बिगड़ी हालत, कहा- बहुत कष्ट में...
AajTak
शारदा सिन्हा के बेटे ने भावुक होते हुए बताया कि ''इस बार ये सच्ची खबर है. मां वेंटिलेटर पर हैं. अभी मैंने कन्सेंट साइन किया है. प्रार्थना जारी रखिए. बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं. मुश्किल है, काफी मुश्किल है. इस बार काफी मुश्किल है.
बिहार की फेमस लोक गायिका शारदा सिन्हा की सेहत में खराब हो रही है. सिंगर वेंटिलेटर पर जा चुकी हैं. बीते दिनों खबर आई थी कि पति बृजकिशोर सिन्हा के निधन से सदमे में थीं. शारदा कई दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं. अब उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव जाकर शारदा के बेटे अंशुमन ने मां का हेल्थ अपडेट दिया. अंशुमन ने बताया कि उनकी हालत खराब है डॉक्टर्स कोशिश कर रहे हैं. साथ ही विनती की कि हर कोई उनके अच्छी सेहत की प्रार्थना करे, और गलत खबर ना फैलाए.
वेंटिलेटर पर सिंगर
शारदा सिन्हा के बेटे ने भावुक होते हुए बताया कि ''इस बार ये सच्ची खबर है. मां वेंटिलेटर पर हैं. अभी मैंने कन्सेंट साइन किया है. प्रार्थना जारी रखिए. बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं. मुश्किल है, काफी मुश्किल है. इस बार काफी मुश्किल है. बस यही प्रार्थना कीजिए कि वो इससे बाहर आ सकें. ये रियल अपडेट है. अभी उनसे मिलकर आया हूं. छठी मां कृपा करें. अभी फिलहाल डॉक्टर्स मिले तो उन्होंने यही कहा है कि अचानक केस बिगड़ा है. अभी सब कोशिश कर रहे हैं.
''तो मैं इस वक्त लाइव आकर आप लोगों को सही जानकारी दे रहा हूं ताकि कोई गलत जानकारी ना डाल दे. कम से कम ऐसे घड़ी में सुधरना भी आना चाहिए. खैर, हम सब अभी यही प्रार्थना कर रहे हैं कि मां बच जाएं किसी तरह. उनकी जान बचा ली जाए. बहुत कष्ट में भी हैं वो. तो आप सभी सुनने वालों और छठ पूजा करने वालों से विनती है कि अपनी अपनी पूजा-प्रार्थना में उनको भी शामिल रखिएगा. बहुत लंबा समय उन्होंने अपने देश और राज्य के लिए दिया है. इसलिए ये जरूरी है कि उन्हें थोड़ी और मोहलत मिलनी चाहिए. बस फिलहाल के लिए धन्यवाद, आगे जैसा होता है मैं हाजिर रहूंगा.'
छठ पर्व के गीतों के लिए फेमस
शारदा सिन्हा की खबर सुनकर फैंस भी गमगीन हैं. हर कोई उनकी बेहतर सेहत के लिए प्रार्थना कर रहा है. कमेंट सेक्शन में लोगों ने लिखा छठी मां शारदा मां को स्वस्थ करेंगी. वहीं कई फैंस ने शारदा के दर्शन करने की इच्छा जताई.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











