
Shani Uday 2023: शनि का आज कुंभ में उदय, इन राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
AajTak
Shani Uday 2023: शनि का कुंभ राशि में उदय 06 मार्च 2023 को होने जा रहा है. शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है. शनि को क्रूर दृष्टि का ग्रह माना जाता है जो किसी के भी जीवन में उथल-पुथल मचा सकते हैं. आइए जानते हैं कि शनि के कुंभ राशि में होने का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा.
Shani Uday 2023: शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है. शनिदेव इकलौते ऐसे देव हैं जो समय आने पर व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का फल अवश्य देते हैं. उनकी विनाशकारी नजरों से बचना बहुत मुश्किल है. यही कारण है कि शनि को हमेशा क्रूरता और कष्टों से जोड़कर देखा जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव का राशि परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. वहीं, शनि का उदय और अस्त होना भी ज्योतिष में महत्वपूर्ण माना जाता है.
शनि का कुंभ राशि में उदय 06 मार्च 2023 की रात 11 बजकर 36 मिनट पर होगा. शनि देव अपनी अस्त अवस्था से निकलकर कुंभ राशि में उदित हो रहे हैं. ऐसे में लोगों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. कुछ राशियों के लिए शनि का उदय होना शुभ साबित होगा तो कुछ राशियों के लिए यह अशुभ परिणाम भी लेकर आ सकता है.
1. मेष
मेष राशि के जातकों के लिए शनि ग्यारहवें भाव में उदित होंगे. आपका नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. शनि के उदय होने से व्यापार में वृद्धि देखने को मिलेगी. इस दौरान आपकी इच्छाएं पूरी होंगी. अचानक से धन लाभ हो सकता है. कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या वेतन वृद्धि होने के योग बनेंगे. जो लोग नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं, वो भी अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे.
2. वृष
वृष राशि के जातकों के लिए शनि दसवें भाव में उदित होने जा रहे हैं. शनिदेव वृष राशि वालों के लिए योगकारक ग्रह हैं. शनि के उदय होने से करियर में मजबूती आ सकती है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी काम की तारीफ करेंगे. आपको मेहनत का अनुकूल परिणाम प्राप्त होगा. जो लोग व्यापार से जुड़े हुए हैं, उनके व्यापार में तेजी आ सकती है.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












