
Shani Gochar 2023: 30 साल बाद कुंभ राशि में शनि, इन तीन राशियों के लिए होगा लकी
AajTak
Shani Gochar 2023: शनि की टेढ़ी नजर किसी भी इंसान के जीवन में उथल-पुथल मचा सकती है. शनि सबसे धीमी चाल चलने वाला ग्रह है जो करीब ढाई साल तक एक ही राशि में रहता है और 30 साल में अपना राशि चक्र पूरा करता है.
Shani Gochar 2023: ग्रहों के सेनापति शनि एक बार किसी इंसान पर भारी हो जाएं तो उसका जीवन दुखों से भर देते हैं. शनि की टेढ़ी नजर जिस पर भी पड़ती है, उसे कई उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ता है. शनि 30 साल में अपना राशि चक्र पूरा करता है. चूंकि शनि को एक क्रूर ग्रह माना जाता है, इसलिए जातकों को इसकी दृष्टि से बहुत संभलकर रहना पड़ता है.
30 साल बाद कुंभ राशि में शनि 17 जनवरी 2023 को शनि देव कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं. ज्योतिषविदों का कहना है शनि देव करीब 30 साल बाद अपनी मूल राशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं. शनि अभी मकर राशि में विचरण कर रहे हैं. शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही कई राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाएगी.
इन 2 राशि वालों को रहना होगा संभलकर शनि के कुंभ राशि में गोचर करते ही सभी जातकों को इसके अच्छे-बुरे परिणाम मिलने शुरू हो जाएंगे. इस गोचर के बाद मिथुन और तुला राशि वालों को नुकसान उठाना पड़ सकता है. दरअसल, इन दोनों राशियों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी. इसके बाद आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं. दांपत्य जीवन में समस्याएं आ सकती हैं. घर की सुख-शांति भंग हो सकती है. इन दोनों ही राशि के जातकों को नौकरी-कारोबार में नुकसान उठाना पड़ सकता है. आय में कमी आ सकती है. सहकर्मियों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं.
क्या है उपाय? शनि से जुड़ी समस्या बढ़ने पर शनिवार को गरीबों को भोजन कराकर उन्हें दान देना चाहिए. इसके अलावा शनि मंदिर में तेल का दान और ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप करें. पितरों को याद करते हुए पीपल के पेड़ को जल अर्पित करने से भी समस्या दूर हो सकती है.
इन 3 राशियों को लाभ शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करने के बाद मकर, कुंभ और धनु राशि के जातकों को लाभ होने वाला है. इस राशि के जातक शनि की साढ़े साती से मुक्त हो जाएंगे. अब तक उनके जो काम अटके हुए थे, वो तेजी से पूरे होने लगेंगे. नौकरी-व्यापार के मोर्चे पर सफलताएं प्राप्त करेंगे. जीवन में धन का प्रवाह बढ़ेगा. संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है. यात्राओं से लाभ होगा. निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल रहने वाला है.

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











