
Shani Dev: शनि की दृष्टि का भी नहीं पड़ता इन राशियों पर असर, हमेशा बनी रहती है कृपा
AajTak
ज्योतिष में शनिदेव की साढ़ेसाती और ढैय्या बहुत ही कष्टकारी मानी जाती है. अगर किसी जातक की कुंडली में शनि अच्छे भाव में मौजूद हों तो व्यक्ति को बड़े से बड़ा पद प्राप्त होता है. जिन जातकों के ऊपर साढ़ेसाती चलती है उनके जीवन में आर्थिक नुकसान की संभावना होती है. आइए जानते हैं कि शनि के साढ़े साती से किन राशियों को लाभ होगा.
Shani Dev: शनि देव को न्याय प्रिय कहा जाता है. शनिदेव जिन्हें स्वयं भगवान भोलेनाथ ने दंडाधिकारी नियुक्ति किया, उनका नाम आते ही लोग परेशान हो जाते हैं. शनिदेव कर्म फल दाता ग्रह हैं. ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है. जिन जातकों की कुंडली में शनिदेव अशुभ घर में विराजमान होते हैं उनको जीवन में तरह-तरह के कष्ट मिलते हैं. कुंडली में शनि की दशा ठीक नहीं होने पर व्यक्ति का राजपाठ, वैभव और धन दौलत सभी नष्ट हो जाता है.
वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, अगर किसी जातक की कुंडली में शनि अच्छे भाव में मौजूद हों तो व्यक्ति बड़े से बड़े पद पर पहुंच जाता है. ज्योतिष में शनिदेव की साढ़ेसाती को बहुत ही कष्टकारी माना जाता है. जिन जातकों के ऊपर साढ़ेसाती चलती है उनके जीवन में उन्हें आर्थिक नुकसान होता है.
शनिदेव को दो राशियों का स्वामी माना गया है मकर और कुंभ. ये दोनों ही राशियां शनिदेव को बेहद प्रिय होती हैं. ज्योतिष में राहु और केतु को छोड़कर सभी ग्रहों को किसी न किसी राशि का स्वामित्व प्राप्त है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव मकर और कुंभ राशि के अलावा कुछ और भी राशियों पर मेहरबान रहते हैं. इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव नहीं पड़ता है. लेकिन क्या आपको पता है कि शनि देव 12 राशियों में से 5 राशि के जातकों पर अपनी कृपा हमेशा बनाए रखते हैं. आइए जानते हैं कि शनि के साढ़े साती से किन राशियों को लाभ होता है.
1. वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं और शनि देव शुक्र की राशि में योग कारक ग्रह माने जाते हैं. इसी कारण शनिदेव वृषभ राशि के जातकों को ज्यादा कष्ट नहीं देते हैं. वृषभ राशि के लोगों पर शनि देव की असीम कृपा बनी रहती है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












