
Shane Warne Tribute in ENG vs NZ Test: लॉर्ड्स में शेन वॉर्न को ट्रिब्यूट, 23 ओवर के बाद 23 सेकंड के लिए रोका इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट
AajTak
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड शेन वॉर्न का इसी साल 4 मार्च को थाईलैंड में निधन हुआ था. 52 साल के वॉर्न को दिल का दौरा पड़ा था. इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट में वॉर्न को ट्रिब्यूट दिया गया...
इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच दो जून से लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले दिन गुरुवार को बीच मैच में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लीजेंड दिवंगत शेन वॉर्न को याद किया गया. न्यूजीलैंड की पारी के दौरान 23 ओवर के बाद मैच को 23 सेकंड के लिए रोका गया और शेन वॉर्न को ट्रिब्यूट दिया गया.
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. वीडियो में देख सकते हैं कि 23वां ओवर खत्म होने के बाद मैदान पर लगी स्क्रीन पर शेन वॉर्न को दिखाया जाता है. इसी दौरान फैन्स, खिलाड़ी (मैदान के अंदर-बाहर) और अंपायर समेत बाकी सभी ने खड़े होकर वॉर्न के सम्मान में तालियां बजाईं.
After 23 overs, the game pauses for 23 seconds of applause in memory of the the great Shane Warne 👏❤️ pic.twitter.com/zr2Ih2XK7o
इसी साल मार्च में हुआ था निधन
बता दें कि शेन वॉर्न का इसी साल 4 मार्च को थाईलैंड में निधन हुआ था. 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले वॉर्न को होटल के रूम में ही दिल का दौरा पड़ा था. शेन वॉर्न थाईलैंड में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे. वॉर्न ने कलाई की जादूगरी से अपने समय के लगभग सभी दिग्गजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया. वॉर्न ने अपने 145 मैचों के टेस्ट करियर में 708 विकेट चटकाए, जो मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक है.
इंग्लैंड टीम ने कसा न्यूजीलैंड पर शिकंजा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









