
Shane Warne Death: शेन वॉर्न का 52 की उम्र में निधन, कम उम्र के लोग हार्ट अटैक का क्यों हो रहे शिकार
AajTak
Shane Warne: कलाई के सबसे बड़े जादूगर शेन वॉर्न का निधन हो गया है. शेन वॉर्न की उम्र 52 साल थी. उनके अचानक निधन के बाद क्रिकेट जगत हैरान है. उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक के क्या कारण हैं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
दुनिया के बेस्ट स्पिनर कहे जाने वाले शेन वॉर्न का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. उनकी उम्र मात्र 52 साल थी. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, वे अपने विला में बेहोश मिले थे. जब उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, तब उनकी मौत की पुष्टि हुई. पिछले कुछ सालों में कम उम्र के लोगों में दौरा पड़ने या हार्ट अटैक आने से काफी जानें जा रही हैं. आसान शब्दों में समझें तो दिल का दौरा तब पड़ता है, जब हृदय में रक्त का प्रवाह अवरुद्ध हो जाता है. रक्त का प्रवाह रुकने का कारण फैट, कोलेस्ट्रॉल आदि हो सकते हैं. जैसे ही यह रक्त के रास्ते में आते हैं, तो थक्का जम जाता है, जिससे रक्त प्रवाह अवरुद्ध होने लगता है. यह बाधित रक्त प्रवाह हृदय की मांसपेशियों के हिस्से को नुकसान पहुंचा सकता है या फिर उन्हें डैमेज कर सकता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












