
Shahid Kapoor ने बच्चों संग शेयर की खूबसूरत फोटो, बचपन को याद कर कही ये खास बात
AajTak
फोटो में शाहिद कपूर, अपने बेटा और बेटी का हाथ पकड़े घास के मैदान पर वॉक करते नजर आ रहे हैं. पापा शाहिद के साथ उनके दोनों बच्चों की यह फोटो बेहद खूबसूरत है. लोगों ने उन्हें हार्ट इमोजी के साथ अपना प्यार भेजा है.
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी पत्नी मीरा राजपूत और दोनों बच्चों के साथ फैमिली वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं. वेकेशन से खूबसूरत नजारों की कई फोटोज शेयर करने के बाद शाहिद ने अपने बच्चों के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है. इस फोटो के साथ ही शाहिद ने बचपन को लेकर कमाल की बात कही है.
शाहिद ने लिखा- 'बचपन की वो यादें जिन्होंने हमें आकार दिया. और फिर बड़े होकर हमें भी वो करना पड़ता है. कभी कभी हमें बच्चा बनकर अपने सपनों को पूरा करने का मौका मिलता है. हमारे अंदर जो बच्चा है वो हमेशा जिंदा रहता है. उस अंदर के बच्चे का हमेशा ख्याल रखें. जिंदगी के हर मोड़ पर...'
फोटो में शाहिद कपूर, अपने बेटा और बेटी का हाथ पकड़े घास के मैदान पर वॉक करते नजर आ रहे हैं. पापा शाहिद के साथ उनके दोनों बच्चों की यह फोटो बेहद खूबसूरत है. लोगों ने उन्हें हार्ट इमोजी के साथ अपना प्यार भेजा है.
JugJugg Jeeyo: करण जौहर के बाद वरुण धवन पर KRK ने साधा निशाना, बोले- एक्टिंग के लिए मिलने चाहिए थे 2 रुपये
पत्नी मीरा से कुछ ऐसे जताया प्यार
शाहिद कपूर ने इससे पहले वेकेशन से पत्नी मीरा संग फोटो शेयर की थी. दोनों के इस क्लोज-अप फोटो में उन्होंने अपनी खुशी जताते हुए लिखा- 'मुझे खुशी है कि मैं इस दिन को देखने के लिए जिंदा रहा.' उनकी यह लाइन पत्नी मीरा के लिए शाहिद की मोहब्बत को साफ बयां करती है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











