
Shah Rukh Khan Unwell: 'तबीयत खराब है', शाहरुख खान को हुआ इंफेक्शन, फॉलो कर रहे स्पेशल डाइट
AajTak
शाहरुख से फैन ने उनकी फूड हैबिट को लेकर सवाल किया. इसके जवाब में एक्टर ने कहा- थोड़ा बीमार हूं इंफेक्शन की वजह से. इन दिनों दाल चावल खा रहा हूं. किंग खान का ये जानकारी देना था फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए. फैंस जल्द से जल्द एक्टर के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
फिल्म पठान को लेकर शाहरुख खान सुर्खियों में बने हुए हैं. शाहरुख खान ने शनिवार को फैंस संग बातचीत की. इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए. Ask Me Anything सेशन में किंग खान ने खुलासा किया कि उन्हें इंफेक्शन हुआ है. एक्टर इसके लिए स्पेशल डाइट भी फॉलो कर रहे हैं.
शाहरुख को हुआ इंफेक्शन बातचीत के दौरान एक शख्स ने किंग खान से उनकी फूड हैबिट को लेकर सवाल किया. इसके जवाब में एक्टर ने कहा- थोड़ा बीमार हूं इंफेक्शन की वजह से. इसलिए इन दिनों दाल चावल खा रहा हूं. किंग खान का ये जानकारी देना था कि फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए. यूजर्स ने जल्द से जल्द एक्टर के ठीक होने की दुआ की. शाहरुख खान ने हालांकि अपने ट्वीट में ये नहीं बताया कि उन्हें किसका और कैसा इंफेक्शन हुआ है. इस इंफेक्शन से ठीक होने के लिए शाहरुख खान सिंपल डाइट फॉलो कर रहे हैं.
पठान पर क्या बोले शाहरुख? Ask Me Anything सेशन में शाहरुख खान ने फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल मैच, पठान को लेकर ढेर सारी बातचीत की. फिल्म पठान के फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अनुमान पर भी शाहरुख खान ने बात की. इस मूवी का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हो चुका है. जिसमें दीपिका पादुकोण संग शाहरुख खान की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखी. ये बात अलग है गाने में दीपिका की पहनी ऑरेंज बिकिनी पर हंगामा हो रहा है. शाहरुख खान ने खुलासा किया कि पठान का दूसरा गाना अरिजीत सिंह ने गाया है.
अगले साल रिलीज होगी पठान अब अरिजीत सिंह ने सेकंड सॉन्ग गाया है तो यकीनन ये रोमांटिक गाना होने वाला है. अभी तो पठान का ट्रेलर भी रिलीज होना है. शाहरुख ने बताया कि जल्द मूवी का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. शाहरुख की फिल्म पठान की बात करें तो ये मूवी अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी. मूवी से किंग खान 4 साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी करेंगे, इससे पहले आई उनकी फिल्म जीरो नहीं चली थी. पठान के बाद शाहरुख खान की जवान और डंकी पाइपलाइन में है. देखना होगा 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर आकर किंग खान क्या धमाल मचाते हैं?

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











