
Sextortion: न घबराएं, खुद को ऐसे बचाएं... अपराधी को यूं सजा दिलवाएं
AajTak
डिजिटल युग में 'सेक्सटॉर्शन' की घटनाएं तेजी से बढ़ रहीं हैं. हैरान करने वाली बात है कि अपराधी किसी भी व्यक्ति को अपना शिकार बना लेते हैं. कुछ मामलों में पीड़ित आत्महत्या कर लेते हैं तो कुछ शिकायत करवा देते हैं. ऐसे में जानिए कि अगर आप भी कभी सेक्सटॉर्शन के शिकार हों तो क्या कर सकते हैं?
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कुछ दिन पहले नाबालिग छात्र ने आत्महत्या कर ली. वजह ये थी कि वो ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन का शिकार हो गया था. छात्र को इसी महीने न्यूड वीडियो कॉल आई थी. इसके बाद उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा. उससे पैसे मांगे गए. बाद में ब्लैकमेलर ने वीडियो उसके पिता को भेज दिया. इससे शर्मिंदा होकर छात्र ने कीटनाशक खाकर खुदकुशी कर ली.
कुछ दिन पहले ही रांची से पूर्व बीजेपी विधायक सीपी सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ. उन्हें एक वीडियो कॉल आई. कथित तौर पर सामने से एक महिला उनसे अश्लील बातें करने लगी. संभव है कि ये कॉल सेक्सटॉर्शन के लिए आया हो. हालांकि, सीपी सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस में तुरंत करवा दी.
अब चलते हैं दिल्ली. हाल ही में पुलिस ने सेक्सटॉर्शन का रैकेट चलाने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. इन दोनों ने साथ मिलकर एक ट्रांसपोर्टर से 60 लाख रुपये कैश, गोल्ड और डायमंड की ज्वेलरी, क्रेटा गाड़ी हड़प ली थी. इसके बाद भी मन नहीं भरा तो 30 लाख रुपये की डिमांड और करने लगे.
हाल ही में सामने आए 'सेक्सटॉर्शन' के ये तीन मामले बताते हैं कि ये समस्या कितनी तेजी से बढ़ती जा रही है.
सेक्सटॉर्शन यानी क्या?
- सेक्सटॉर्शन असल में दो शब्दों से मिलकर बना है. 'सेक्स' और 'एक्सटॉर्शन'. ये एक तरह का साइबर अपराध है, जिसका शिकार कोई भी बन सकता है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.









