Sex Addiction: क्या सेक्स की लत बीमारी है? इसे लेकर क्यों पूरी दुनिया में छिड़ गई बहस
AajTak
अमेरिका के अटलांटा क्षेत्र में स्पा सेंटर में गोलीबारी करने वाले युवक की गिफ्तारी के बाद सेक्स एडिक्शन का शब्द एक बार फिर चर्चा में आ गया है. दरअसल इस युवक ने अपने बचाव में कहा था कि इस घटना के पीछ उसका सेक्स एडिक्शन कारण है. इसके बाद से ही ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या सेक्स की लत कोई बीमारी है जिसकी वजह से व्यक्ति किसी की जान भी ले सकता है.
अमेरिका के अटलांटा क्षेत्र में स्पा सेंटर में गोलीबारी करने वाले युवक की गिफ्तारी के बाद 'सेक्स एडिक्शन' टर्म एक बार फिर चर्चा में आ गया है. दरअसल, इस युवक ने अपने बचाव में कहा था कि इस घटना के पीछे की वजह उसका सेक्स एडिक्शन है. युवक ने कहा कि स्पा सेंटर को देखकर उसका एडिक्शन बढ़ जाता था और स्पा सेंटर से नफरत की वजह से इस हमले को अंजाम दिया. आरोपी ने बताया कि उसके सेक्स एडिक्शन की वजह से उसे उसके परिवार से बाहर निकाल दिया गया था. वह अपने घर पर घंटों पॉर्न देखता था. सेक्स एडिक्शन के लक्षण- किसी भी लत की तरह सेक्स की लत भी व्यक्ति के दिमाग पर हावी हो जाती है. हेल्थ एक्सपर्ट सेक्स को सेहत के लिए हेल्दी मानते हैं लेकिन जरूरत से ज्यादा ये शारीरिक और मानसिक सेहत को नुकसान पहुंचाता है. सेक्स एडिक्शन होने पर व्यक्ति हर समय सिर्फ सेक्स के बारे में ही सोचता है. ऐसे लोग इसके गंभीर नतीजे जानने के बाद भी हमेशा किसी ना किस सेक्सुअल एक्टिविटी में लगे रहते हैं. ये लोग सेक्स की लत की वजह से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों खराब कर लेते हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












