
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
ABP News
Blood Cell Production Disorder: बेंगलुरु में मानवता की शानदार मिसाल 32 साल की एक महिला ने पेश की है, जिसने अपने ब्लड स्टेम से 19 साल के युवक को नई जिंदगी दी है.
Symptoms And Treatment Of Aplastic Anemia: बेंगलुरु की 32 साल स्वाति की छोटी-सी पहल ने एक युवक को नई जिंदगी दे दी. उन्होंने ब्लड स्टेम सेल दान कर 19 वर्षीय आनंदू की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई. आनंदू एक गंभीर रक्त रोग सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रहे थे, जो समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकता है. आनंदू को यह बीमारी तब पता चली जब वह 10वीं कक्षा में पढ़ते थे. लगातार बुखार रहने के बाद जांच में सामने आया कि उन्हें एप्लास्टिक एनीमिया है. यह ऐसी स्थिति होती है जिसमें बोन मैरो पर्याप्त नए ब्लड सेल्स बनाना बंद कर देता है. डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी का सबसे प्रभावी इलाज बोन मैरो या ब्लड स्टेम सेल ट्रांसप्लांट माना जाता है.
डॉक्टर की सलाह पर कोशिश
कोझिकोड स्थित एमवीआर कैंसर सेंटर के पीडियाट्रिक हेमाटो-ऑन्कोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. वी.पी. कृष्णन ने आनंदू को स्टेम सेल ट्रांसप्लांट की सलाह दी. इसके बाद उनके लिए उपयुक्त डोनर की तलाश शुरू हुई. इस दौरान परिवार को इमोशनल और आर्थिक दोनों तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा. मरीजों की मदद के लिए चलाए जा रहे DKMS पेशेंट फंडिंग प्रोग्राम के तहत भी उन्हें थोड़ी आर्थिक सहायता मिली.
इसे भी पढ़ें- Cervical Cancer In India: हर 8 मिनट में एक जान! साइलेंट किलर है सर्वाइकल कैंसर, डॉक्टर से जानें इसे रोकने के 5 कारगर तरीके













