
Seema Haider Video: लाल साड़ी में लिया पल्ला और लगाए ठुमके...आंटियों ने ले ली बलाएं और न्यौछावर कर दिए नोट
AajTak
Seema Haider News: प्रेमी के खातिर पाकिस्तान छोड़ ग्रेटर नोएडा आई सीमा के अब एक और वीडियो ने धमाल मचा दिया है. इस वीडियो में पाकिस्तानी महिला को भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार नाचते और थिरकते देखा जा सकता है.
टीवी से लेकर इंटरनेट की दुनिया में रातो-रात सनसनी बनकर उभरी पाकिस्तानी सीमा हैदर की चर्चा ही चर्चा है. प्रेम के खातिर अपना मुल्क छोड़ ग्रेटर नोएडा आई पाकिस्तानी महिला के अब एक और वीडियो ने धमाल मचा दिया है. इस वीडियो में सीमा को भारतीय संस्कृति के अनुसार नाचते और थिरकते देखा जा सकता है.
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में सचिन मीणा के घर यानी ससुराल में ही बहू सीमा के डांस का यह वीडियो रिकॉर्ड किया गया है. यह वीडियो 17 घंटे पहले का ही बताया जा रहा है. चंद दिनों पहले ही पाकिस्तान से आई हुई सीमा को वीडियो में स्थानीय बोली में बज रहे गाने पर बखूबी नाचते हुए देखा जा सकता है. यह महिला बिल्कुल किसी भारतीय आंचलिक महिला की तरह की थरकती नजर आई. देखें Video:-
सीमा का मनभावन नाच-गाना देख कमरे में मौजूद महिलाएं भी उसकी बलाएं लेती और रुपए न्योछावर करती दिखीं. मतलब सचिन के घर परिवार और मोहल्ले की बुजुर्ग महिलाओं को भी इस विदेशी 'बहू' ने लुभा लिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरे में महिलाओं के बीच बहुत ही खुशनुमा माहौल नजर आ रहा है.
बता दें कि साल 2020 में पाकिस्तान के कराची निवासी और चार बच्चों की मां सीमा हैदर की दोस्ती PUBG गेम के जरिए ग्रेटर नोएडा यानी उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में रहने वाले सचिन मीणा से हो गई. फिर दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ और 10 मार्च को वे पड़ोसी देश नेपाल में मिले. सीमा ने दावा किया कि उस दौरान दोनों ने मंदिर में शादी भी की. लेकिन तब वे वापस अपने-अपने देश लौट गए.
लेकिन सीमा अपने सचिन के साथ ही रहना चाहती थी. उधर, सचिन भी सीमा के साथ रहना चाहता था. उसने सीमा से कहा कि वो उसे उसके चारों बच्चों के साथ अपनाने के लिए तैयार है. फिर सीमा ने भारत आने का निर्णय लिया. वो मई महीने की 10 तारीख को अपने चारों बच्चों के साथ पाकिस्तान के कराची शहर से शारजाह पहुंची. फिर यहां से फ्लाइट के जरिए काठमांडू पहुंची. काठमांडू से पोखरा एक प्राइवेट गाड़ी से पहुंची.
इसके बाद पोखरा से दिल्ली के लिए उसने बस ली. रास्ते में ही नोएडा में सचिन उसका इंतजार कर रहा था. 28 घंटे बाद 13 मई को सीमा नोएडा पहुंची. फिर सचिन उसे रबूपुरा इलाके में ले गया. यहां दोनों ने किराए का एक घर लिया और आराम से रहने लगे. लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई और 4 जुलाई के दिन सचिन और सीमा को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, दोनों कोर्ट से जमानत पर अभी रिहा हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








