
School Shutdown: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे स्कूल और कोचिंग सेंटर
AajTak
School Shutdown: कोचिंग सेंटर्स भी इस दौरान क्लासेज़ नहीं लगा सकेंगे. इस दौरान केवल पहले से निर्धारित परीक्षाएं ही हो सकेंगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया है.
School Shutdown: उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए कक्षा 01 से 12वीं तक के सभी सरकारी/गैर सरकारी स्कूल अब 30 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिए गए हैं. कोचिंग सेंटर्स भी इस दौरान क्लासेज़ नहीं लगा सकेंगे. इस दौरान केवल पहले से निर्धारित परीक्षाएं ही हो सकेंगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया है. प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं अब नये शेड्यूल के अनुसार 08 मई से शुरू होनी है. स्कूल बंद होने के फैसले से बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी में परेशानी आ सकती है. स्कूल अब केवल ऑनलाइन क्लासेज़ ही आयोजित कर सकते हैं और प्रैक्टिकल्स के लिए भी क्लास आयोजित नहीं कर सकेंगे.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











