
School Reopen: 16 जुलाई से होंगी कक्षा 9 से 12 की क्लासेज़, इस प्रदेश ने लिया स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला
AajTak
School Reopen: पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में 145 नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं. हालांकि, UT में पिछले एक दिन में कोई मौत नहीं हुई है. संक्रमण के मामलों में आई कमी को देखते हुए ही स्कूल-कॉलेजों को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है.
School Reopen: महामारी की दूसरी लहर धीमी होने और कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही गिरावट को देखते हुए, पुडुचेरी ने 16 जुलाई से कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के सभी कॉलेज भी 16 जुलाई से फिर से खुलेंगे. Puducherry | All schools for students in classes 9-12 will reopen from July 16. All colleges will also be reopened from July 16: Chief Minister N RangaswamyMore Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












