
School Reopen: मध्य प्रदेश में भी 50 फीसदी क्षमता के साथ 6ठीं से 12वीं के स्कूल खोलने का निर्देश
AajTak
School Reopen: मध्य प्रदेश में कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूल जुलाई में खोले गए थे और कक्षा 6 से 8 के छात्र कई महीनों बाद अपने स्कूल लौटेंगे. मुख्यमंत्री की स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा, प्राइवेट स्कूलों के सुनियोजित विरोध से ठीक पहले हुई है.
School Reopen: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल कक्षा 6 से 12 के लिए 01 सितंबर से खोले जाएंगे. प्रत्येक दिन 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ स्कूल खुलेंगे. कक्षा 9 से 12 के लिए स्कूल जुलाई में खोले गए थे और कक्षा 6 से 8 के छात्र कई महीनों बाद अपने स्कूल लौटेंगे. मुख्यमंत्री की स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा, प्राइवेट स्कूलों के सुनियोजित विरोध से ठीक पहले हुई है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












