
School Closed: महाराष्ट्र में अभी ऑफलाइन पढ़ाई पर फैसला नहीं, इस डेट तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
AajTak
Maharashtra School College Closed: छात्रों की पढ़ाई के नुकसान और बच्चों में Covid-19 संक्रमण की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए कोई फैसला लिया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि मामले पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे.
Maharashtra School College Closed: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने की मांग पर अगले 10-15 दिनों के बाद विचार किया जाएगा. छात्रों की पढ़ाई के नुकसान और बच्चों में Covid-19 संक्रमण की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए कोई फैसला लिया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि मामले पर अंतिम फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लेंगे.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












