
School Closed: कनार्टक के स्कूल में 26 स्टूडेंट्स निकले कोरोना पॉजिटिव, ऑफलाइन क्लासेज़ हुईं बंद
AajTak
School Closed: बोर्ड या यूनिवर्सिटी एग्जाम के अलावा अन्य सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं भी निलंबित कर दी गई हैं. सरकार ने जिम, पार्टी हॉल, क्लबहाउस और स्विमिंग पूल को बंद करने का भी आदेश दिया है जबकि बसों में यात्री भी बैठने की क्षमता से अधिक नहीं होने चाहिए.
School Closed: कनार्टक के बसावनहल्ली हाईस्कूल में किए गए कोरोना टेस्ट में 26 स्टूडेंट्स संक्रमित पाए गए हैं. बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद बसावनहल्ली हाईस्कूल और कॉलेज की ऑफलाइन क्लासेज़ निरस्त कर दी गई हैं. यह निर्णय राज्य प्रशासन के उस फैसले के मद्देनजर किया गया है, जिसमें राज्य में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के हॉस्टल को बंद रखने और कक्षा 10, 11 और 12 के छात्रों के लिए ऑप्शनल क्लासेज़ रखने का निर्देश दिया गया है. Karnataka: Classes at Basavanahalli High School and College suspended after 26 students tested positive for #COVID19.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












