SC ने राहुल गांधी की सजा को लेकर सुनाया अहम फैसला, विपक्षी गठबंधन पर पड़ेगा असर?
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा को लेकर अहम फैसला सुनाया. सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम पर मिली राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी. जिसके बाद राहुल की संसद सदस्यता का रास्ता साफ हो गया है. ये राहत की खबर सिर्फ कांग्रेस के लिए ही नहीं है. बल्कि विपक्षी गठबंधन इंडिया की रणनीति में भी इस फैसले का असर देखने को मिल सकता है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











