
SBI ने बदला ऑटो स्वीप का ये नियम... सेविंग अकाउंट में मिलता है FD वाला ब्याज!
AajTak
एसबीआई ने ऑटो स्वीप सर्विस के नियम में बड़ा बदलाव किया है, जो बहुत से कस्टमर्स को प्रभावित कर सकता है. उनके रिटर्न और मुनाफे को प्रभावित कर सकता है.
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने एक स्कीम को लेकर बड़ा बदलाव किया है. इसकी लिमिट बढ़ा दी है, जिसका मतलब है कि सेविंग अकाउंट में पैसे रखने वाले बहुत से लोग इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे. यह स्कीम ऑटो स्वीप डिपॉजिट है, जिसे मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम (MODS) भी कहा जाता है.
1 सितंबर 2025 से, ऑटो स्वीप शुरू करने के लिए बचत खाते में जमा राशि की सीमा 15,000 रुपये बढ़ा दी गई है. अब बचत खाते में जमा राशि 50,000 रुपये से अधिक होने पर MODS शुरू किया जाएगा, जबकि पहले यह सीमा 35,000 रुपये थी.
क्या होती है ऑटो स्वीप स्कीम? ऑटो स्वीप स्कीम एक बैंकिंग सर्विस है, जो आपके सेविंग अकाउंट्स और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को जोड़ती है. यह आपके अकाउंट में एक तय लिमिट से ज्यादा डिपॉजिट हुई एक्स्ट्रा अमाउंट को ऑटोमैटिक तौर से FD में निवेश करती है, जिससे आप हाई इंटरेस्ट रेट का लाभ उठा सकते हैं. जरूरत पड़ने पर यही एक्स्ट्रा अमाउंट अपने आप सेविंग अकाउंट में वापस आ जाती है. इस कारण लिक्विडिटी की भी समस्या नहीं रहती और एफडी जैसे हाई ब्याज दर का भी फायदा मिलता रहता है.
SBI का ऑटो स्वीप कैसे काम करता है? एसबीआई के इस स्कीम के तहत सेविंग अकाउंट में एक्स्ट्रा राशि अपने आप ही एफडी में ट्रांसफर हो जाता है. अगर बाद में सेविंग अकाउंट की बचा हुआ अमाउंट या डेबिट के कम पड़ जाता है, तो एसबीआई रिवर्स स्वीप शुरू करेगा और कमी को पूरा करता है.
एसबीआई के अनुसार, 'MODS योजना की मूल विशेषता ग्राहकों को अधिशेष निधियों पर उच्च ब्याज अर्जित करने में मदद करना है. साथ ही आवश्यकता पड़ने पर तरलता तक पहुंच सुनिश्चित करना है.'
नाबालिगों के लिए भी ये स्कीम MOD अकाउंट- एक व्यक्ति, ज्वाइंट या नाबालिग के नाम पर भी खोले जा सकते हैं. हर ऑटो स्वीप अकाउंट की मिनिमम पीरियड 1 साल होती है, हालांकि जरूरत पड़ने पर इसे पहले भी तोड़ा जा सकता है. इसपर ब्याज तिमाही या कंपाउंडिंग बेस पर दिया जाता है और समय से पहले विड्रॉल करने पर छोटा सा जुर्माना लगाया जा सकता है. यह व्यवस्था यह तय करती है कि कस्टमर्स FD से ज्यादा रिटर्न का लाभ उठा सकें. साथ ही अपने डेली जरूरतों के लिए भी पैसा उपलब्ध रख सकें.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











