
Sawan Third Somwar 2025: सावन का तीसरा सोमवार आज, जानें पूजन और जलाभिषेक का सबसे खास मुहूर्त
AajTak
Sawan Third Somwar 2025: आज सावन का तीसरा सोमवार है. सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव के नीलकंठ, नटराज और महामृत्युंजय स्वरूप की पूजा करने से असीम कृपा प्राप्त होती है.
Sawan Third Somwar 2025: 28 जुलाई यानी आज सावन का तीसरा सोमवार है. सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव के नीलकंठ, नटराज और महामृत्युंजय स्वरूप की पूजा करने से असीम कृपा प्राप्त होती है. त्रिनेत्रधारी शिव सृष्टि के त्रिगुणों, सत्व, रज और तम के अधिष्ठाता हैं.
सावन का यह तीसरा सोमवार एक दुर्लभ संयोग के कारण और भी पवित्र माना जा रहा है, जिसमें भगवान शिव और भगवान गणेश की पूजा एक शक्तिशाली आध्यात्मिक मिलन का निर्माण करती है. जानते हैं कि सावन के तीसरे सोमवार पर कौन कौन से शुभ संयोग बनने जा रहे हैं और किस शुभ मुहूर्त में महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा.
सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक का मुहूर्त (Sawan Third Somwar 2025 Jalabhishek Muhurat)
सावन के किसी सोमवार पर ब्रह्म मुहूर्त में जलाभिषेक करना बहुत ही शुभ माना जाता है.
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 4 बजकर 59 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजे से लेकर 12 बजकर 55 मिनट तक प्रदोष काल- शाम 7 बजकर 15 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 33 मिनट तक
सावन के तीसरे सोमवार पर बनेंगे ये शुभ योग (Sawan Third Somwar 2025 Shubh Yog)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












