
Sawan somwar 2024: सावन के चौथे सोमवार इस विधि से करें महादेव की पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त
AajTak
Sawan ka chautha somwar: सावन का चौथा सोमवार भगवान शिव की विधिवत उपासना के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन महादेव के भक्त व्रत रखते हैं. शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाते हैं.
Sawan 2024 chautha somwar: सावन माह को भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है और इस महीने के प्रत्येक सोमवार को विशेष रूप से शिव भक्तों द्वारा पूजा-अर्चना की जाती है. आज सावन माह का चौथा सोमवार है. सावन का चौथा सोमवार भगवान शिव की विधिवत उपासना के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन महादेव के भक्त व्रत रखते हैं. शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा आदि चढ़ाते हैं. फिर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं.
सावन के चौथे सोमवार शिव की पूजा कैसे करें?
1. स्नान और शुद्धिकरण- सावन के चौथे सोमवार सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. घर में पूजा स्थल की सफाई करें और गंगाजल छिड़कें
2. व्रत और संकल्प- यदि आप सावन के चौथे सोमवार व्रत कर रहे हैं तो भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें. पूरे दिन फलाहार या केवल जलाहार रहने का नियम अपनाएं. साथ ही साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखें.
3. पूजा सामग्री- शिवलिंग, भगवान शिव की मूर्ति, जल, दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल (पंचामृत), बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, रोली, मौली धागा, चावल (अक्षत), दीपक, अगरबत्ती, मिठाई और फल, धूप, कपूर.
4. शिवलिंग का अभिषेक- सबसे पहले शिवलिंग पर गंगाजल या शुद्ध जल चढ़ाएं. इसके बाद पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, और गंगाजल) से अभिषेक करें. फिर से शुद्ध जल चढ़ाकर शिवलिंग को शुद्ध करें.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












