
Sawan 2023: सूर्य से शनि तक, नवग्रहों की शांति के लिए सावन में जरूर करें ये उपाय
AajTak
सावन में थोड़े से प्रयास से किसी भी ग्रह की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है. यदि आप भी किसी ग्रह दोष से परेशान हैं तो सावन में शिवजी की पूजा और कुछ अचूक उपाय आपको राहत दे सकते हैं.
Sawan 2023: भगवान शिव ही सृष्टि के नियंत्रक हैं. उनकी उपासना से हर चीज को नियंत्रित किया जा सकता है. किसी भी ग्रह नक्षत्र को आसानी से शांत भी किया जा सकता है. सावन में थोड़े से प्रयास से किसी भी ग्रह की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है. यदि आप भी किसी ग्रह दोष से परेशान हैं तो सावन में शिवजी की पूजा और कुछ अचूक उपाय आपको राहत दे सकते हैं.
सूर्य देव सावन के किसी भी रविवार को जल में गुड़ मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. शिवलिंग पर गुड़हल का पुष्प अर्पित करें. "ॐ आदित्याय नमः" का जप करें
चंद्रमा सावन में किसी भी दिन शिवलिंग पर पंचामृत अर्पित करें. इसके बाद सफेद फूल भी अर्पित करें. इसके बाद "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करें.
मंगल सावन में किसी भी मंगलवार को शिवलिंग पर शहद और जल अर्पित करें. लाल पुष्प भी अर्पित करें. "ॐ अं अंगारकाय नमः" का जप करें और कपूर से महादेव की आरती करें.
बुध सावन में किसी भी बुधवार को शिवलिंग पर बेल पत्र अर्पित करें. साथ ही सुगंधित जलधारा भी अर्पित करें. इसके बाद "ॐ बुं बुधाय नमः" का जप करें.
बृहस्पति सावन में किसी भी गुरुवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें. वेदी पर हल्दी लगाएं. "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का जाप करें और पीली मिठाई का भोग भी लगाएं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












