Sawan 2021: कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना, जानें कितने हैं सोमवार व्रत
AajTak
शास्त्रों में सावन के महीने (Sawan Month 2021) को बहुत ही पवित्र महीना माना गया है. इस माह में भगवान शिव की पूजा और उनका अभिषेक करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. इस माह में भगवान शिव अपने भक्तों को सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. जीवन में विवाह संबंधी कोई परेशानी आ रही हो तो सोमवार का व्रत और पूजा करने से लाभ मिलता है.
हिंदू धर्म में सावन के महीने (Sawan 2021) का बहुत महत्व है. इस मास में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. सावन में सोमवार के व्रत का भी खास महत्व होता है. ऐसा माना जाता है कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को सबसे प्रिय है. शिव पुराण के अनुसार शंकर भगवान सावन माह में सोमवार का व्रत करने वाले भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. सावन के महीने का शिव भक्तों को हमेशा इंतजार रहता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












