
Sawan: सावन में कैसे करें शिवजी की पूजा? ज्योतिषाचार्य से जानिए नियम
AajTak
सावन का महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है. और इस महीने शिव की उपासना कर भक्त भगवान से वरदान मांगते हैं. इस वीडियो में ज्योतिष शैलेंद्र पांडेय बात करेंगे कि भगवान शिव की पूजा किन-किन तरीकों से की जाती है. ज्योतिष के अनुसार- भगवान शिव की पूजा मुख्य रूप से तीन तरीकों से की जाती है. सामान्य पूजा, वैदिक पूजा और तांत्रिक पूजा. इनमें शिव जी की तांत्रिक पूजा सबसे ज्यादा शक्तिशाली और प्रभावशाली होती है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











