
Saudi Arabia का ये नया रेस्तरां देख क्यों लोगों की निकल जा रही चीख?
AajTak
सऊदी अरब के एक रेस्तरां में डरावने माहौल के बीच खाना परोस रहा है. इस रेस्तरां में जॉम्बी और डरावने चेहरे लोगों को डरा रहे हैं और डरावने संगीत पर करतब भी दिखा रहे हैं. लोग डरे हुए जरूर हैं लेकिन रेस्तरां के इस थीम को पसंद भी कर रहे हैं.
भूत-प्रेत और जॉम्बी को फिल्मों में देखकर ही हम डर जाते हैं और ऐसे में अगर वो हमारे डाइनिंग टेबल पर आ जाए तो....? खाना तो दूर की बात है, हम में से कई उन्हें देखते ही भाग खड़े होंगे. लेकिन सऊदी अरब में एक रेस्तरां ऐसा है जो लोगों को भूत-प्रेतों, जॉम्बी और डरावनी आवाजों के बीच खाना परोस रहा है. लोगों के खाने की टेबल पर मानव कंकाल और नकली खून के किनारे वाले व्यंजन परोसे जा रहे हैं. (Photo- AFP)
रेस्तरां में लोगों के साथ कुर्सियों पर मानव कंकाल भी बैठे दिख रहे हैं. समाचार एजेंसी एएफपी ने एक वीडिया साझा किया है जिसमें दिख रहा है कि लोगों के खाने के बीच डरावने कपड़े पहने, जॉम्बी बने कलाकार उन्हें डरा रहे हैं. बैकग्राउंड में बजता भूत-प्रेतों की संगीत माहौल को और डरावना बना रहा है. (Photo- AFP) VIDEO: A restaurant in Saudi Arabia is offering patrons in the conservative kingdom a unique experience -- dishes with a side of skull and blood in the company of zombies and vampires pic.twitter.com/V2OfPQrThQ

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











