
Sarkari Naukri: यूपी में 3243 लेखपाल भर्ती का रास्ता साफ, योगी कैबिनेट की नई सेवा नियमावली को मंजूरी
AajTak
UP Sarkari Naukri: अब लेखपाल पदों की भर्ती का अधिकार राजस्व परिषद के स्थान पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को दे दिया गया है. इसके चलते खाली पड़े 3243 लेखपाल पदों की जल्द भर्ती का रास्ता साफ हो गया है. आयोग अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द नोटिफिकेशन जारी कर सकता है.
UP Lekhpal Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कैबिनेट ने एक फैसला किया है जिसमें लेखपाल सेवा नियमावली को मंजूरी दे दी गई है. अब बचे हुए रिक्त 3243 पदों पर जल्द भर्ती की जाएगी. जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक की जिसमें उत्तर प्रदेश लेखपाल सेवा चतुर्थ संशोधन नियमावली 2022 को मंजूरी दे दी गई है. अब लेखपाल पदों की भर्ती का अधिकार राजस्व परिषद के स्थान पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को दे दिया गया है.
अभी तक मूल पद 26,337 पदों में लेखपाल के रिक्त 4500 पदों का विलय कर दिया गया है और अब यह संख्या 30837 हो गई है. अप्रैल 2022 में लेखपाल के कुल 11,328 पद खाली थे. मौजूदा समय में 8,085 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और शेष बचे हुए 3243 पदों पर भर्ती का रास्ता जल्दी साफ हो जाएगा.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में फैसला लिया है कि लेखपाल पदों की भर्ती का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को सौंपा जाएगा. फरवरी 2015 में लेखपाल के 27,237 पदों में 900 और अमीन (सर्वेयर) के 408 पदों को समाप्त करते हुए राजस्व निरीक्षक के 1308 पद सृजित किए गए थे. अब फैसला लिया गया है कि लेखपाल भर्ती का अधिकार UPSSSC के पास होगा.
आयोग अब जल्द ही लेखपाल के 3243 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा. इसके लिए भर्ती लिखित परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर की जा सकती है. विस्तृत नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी की जाएगी.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.









