
Sarkari Naukri: भारतीय डाक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास कर सकेंगे आवेदन
AajTak
भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS Recruitment) पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर ऑनलाइन जमा कर सकेंगे.
India Post GDS Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले 10वीं पास कैंडिडेट्स के लिए खुशखबरी है. इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक पद के लिए आवेदन मांगे हैं. अभी इस भर्ती के लिए केवल नोटिफिकेशन निकाला गया है, इस बारे में पूरी जानकारी 15 जुलाई के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर शेयर कर दी जाएगी. 15 जुलाई के बाद ही उम्मीदवार अप्लाई कर सकेंगे. आइए- इस वैकेंसी की डिटेल्स के बारे में जानते हैं.
ऐसे करना होगा अप्लाई
इंडिया पोस्ट के जीडीएस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in. पर जाना होगा. 15 जुलाई या इसके बाद से वेबसाइट पर आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इसके साथ ही वैकेंसी के बारे में डिटेल जानकारी भी कैंडिडेट्स को इसी वेबसाइट पर मिलेगी.
कौन कर सकता है आवेदन?
भारत सरकार / राज्य सरकारों / केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया हो) में 10वीं पास होना चाहिए. इसके अलावा कंप्यूटर की अच्छी नॉलेज हो और साइकिल चलानी आनी चाहिए. योग्य आवेदकों का चयन 10वीं क्लास में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












