
Saphala Ekadashi 2024: आने वाली है साल की आखिरी एकादशी, ये दिव्य उपाय चमका देंगे आपका भाग्य
AajTak
Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी के दिन व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है. साथ ही जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा और सच्चे मन से विष्णु भगवान की पूजा करता है, उसे मृत्यु के बाद वैकुंठ की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि 1 हजार अश्वमेघ यज्ञ मिल कर भी इतना लाभ नहीं दे सकते जितना सफला एकदशी का व्रत रख कर मिल सकता है.
Saphala Ekadashi 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में 2 एकादशी आती है और पूरे साल में 24 एकादशी आती है. सभी एकादशी का अपना अलग अलग शास्त्रीय महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति प्रत्येक एकादशी का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ करता है, उसे संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है. एकादशी के समान पापनाशक कोई भी व्रत नहीं है.
इस माह यानी पौष माह की एकादशी तिथि को सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस बार सफला एकादशी 26 दिसंबर के दिन पड़ रही है और यह साल 2024 की आखिरी एकादशी है. सफला एकादशी के दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन में तरक्की के मार्ग भी खुल जाते हैं.
सफला एकादशी के उपाय (Saphala Ekadashi 2024 Upay)
1. आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए सफला एकादशी के दिन व्रत जरूर करें और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें. साथ ही, इस दिन किसी गरीब को अपने सामर्थ्य अनुसार दान करें और शाम को पूजा स्थान पर घी का चौमुखी दीपक जलाएं. ऐसा करने से धन से जुड़ी सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है.
2. नौकरी से संबंधित समस्या के लिए

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












