
Sankashti Chaturthi 2026: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय
ABP News
Bhalchandra Sankashti Chaturthi Kab Hai 2026: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी 6 मार्च को है. इस दिन बप्पा की पूजा सुबह-शाम करने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है. इसके बिना पूजन अधूरा है, ऐसे में मुहूर्त देखें.
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: चैत्र माह की भालचंद्र संकष्टी 6 मार्च 2026 को है. बुद्धि और ज्ञान के देवता गणपति जी की पूजा के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है. बप्पा की पूजा समस्त कार्यों में शुभता प्रदान करती है.
कहते हैं कि पूर्मिमा के बाद आने वाली संकष्टी चतुर्थी के दिन जो लोग गणेश जी की साधना करते हैं. उनके परिवार में सुख-समृद्धि आती है. इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और रात में चंद्रमा के दर्शन और पूजा के बाद व्रत तोड़ते हैं. यह जीवन के संकट दूर करने के लिए विशेष मानी जाती है.
भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी 2026 डेट
पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 6 मार्च 2026 शुक्रवार को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर होगी. इसका समाप्ति 7 मार्च 2026 शनिवार को शाम 7 बजकर 17 मिनट पर होगी.













