
Sanju Samson Ranji Trophy: टीम इंडिया से बाहर चल रहे संजू सैमसन का तूफान, उड़ा दिए 7 छक्के!
AajTak
रणजी ट्रॉफी में केरल और झारखंड के मुकाबले में संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेली. टीम इंडिया से बाहर चल रहे संजू को स्क्वॉड में शामिल किए जाने की मांग लगातार हो रही है, लेकिन इस बीच उन्होंने यह कमाल की पारी खेली है.
टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में शामिल करने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है. फैन्स लगातार आवाज़ उठाते हैं कि संजू सैमसन के साथ नाइंसाफी की जा रही है. बांग्लादेश के खिलाफ हुई वनडे सीरीज़ में भी संजू सैमसन को मौका नहीं मिला था, इस बीच संजू सैमसन ने एक कमाल की पारी खेली है. मंगलवार को रणजी ट्रॉफी में केरल और झारखंड का मुकाबला हुआ, यहां केरल ने पहले बल्लेबाजी की. और कप्तान संजू सैमसन ने अपनी टीम को संकट से बाहर निकालने की भरपूर कोशिश की. संजू सैमसन ने 108 बॉल में 72 रनों की पारी खेली, इसमें उनके नाम 4 चौके और 7 छक्के रहे. संजू सैमसन ने अपनी इस पारी में 14 सिंगल निकाले, जबकि बाकी सभी रन बाउंड्री से ही बटोरे. उन्होंने 83 डॉट बॉल खेलीं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 66.67 का रहा. केरल की ओर से इस पारी में रोहन प्रेम (79) और रोहन एस. (50) रन भी स्कोर किए.संजू सैमसन लगातार हो रहे हैं बाहर 28 साल के संजू सैमसन लगातार टीम इंडिया से अंदर-बाहर हो रहे हैं. टीम इंडिया के लिए 2015 में डेब्यू करने वाले संजू सैमसन ने अभी तक सिर्फ 16 टी-20, 11 वनडे मैच ही खेले हैं. इनमें उनके नाम 330 वनडे रन, 296 टी-20 रन दर्ज हैं. हाल ही में हुई बांग्लादेश सीरीज में संजू सैमसन को खेलने का मौका नहीं मिला था. संजू सैमसन ने अपना आखिरी वनडे मैच पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जबकि अगस्त में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ उन्होंने आखिरी टी-20 मैच खेला था. ऋषभ पंत के व्हाइट बॉल फॉर्मेट में खराब प्रदर्शन के बीच मांग उठ रही थी कि वनडे टीम में संजू सैमसन को शामिल किया जाए, ताकि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए तैयार किए जा रहे पूल में संजू सैमसन को मौका मिल सके.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









