
Sanju Samson Asia Cup 2022: एशिया कप टीम में संजू सैमसन नहीं, फैन्स भड़के, पूछा- क्या गलती कर दी उसने?
AajTak
एशिया कप इसी महीने 27 अगस्त से शुरू होगा, जो 11 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा. इस एशिया कप 2022 में डिफेंडिंग चैम्पियन टीम इंडिया समेत छह टीमें भाग लेंने जा रही हैं. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. जिसमें संजू सैमसन, ईशान किशन, मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों को जगह नहीं मिली...
Sanju Samson Asia Cup 2022: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसी महीने से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए अपनी स्क्वॉड घोषित कर दी है. इसमें पूर्व कप्तान विराट कोहली और केएल राहुल की वापसी हुई है. जबकि विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन, ईशान किशन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बाहर का रास्ता दिखाया गया है.
यह माना जा रहा है कि एशिया कप खेलने वाली टीम ही थोड़े बहुत बदलाव के साथ इसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में उतर सकती है. ऐसे में यह समझना लाजमी हो जाता है कि सेलेक्टर्स संजू, ईशान और शमी को वर्ल्ड कप में मौका नहीं देना चाह रहे हैं.
'संजू सैमसन स्टैंड बाय में भी क्यों नहीं है'
इस बात से दोनों ही स्टार प्लेयर्स के फैन्स काफी नाराज नजर आ रहे हैं, खासकर संजू सैमसन के फैन्स तो भड़क गए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'संजू सैमसन स्टैंड बाय में भी क्यों नहीं है... उसने क्या गलत किया है.. हमेशा टीम से अंदर-बाहर होता है. अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा एक जैसे बॉलर हैं, आपको दोनों की जरूरत नहीं है. संजू का रिकॉर्ड UAE में दीपक हुड्डा से बेहतर है..'
Why is Sanju Samson not even on standby..what wrong has he done..always in & out of team..Axar & Jadeja are same type of bowlers you don't need both!! Sanju's record in UAE >>>> than Hooda's record..!!!@BCCI @SGanguly99 #AsiaCup2022 #TeamIndia #bcci
'You can't stop watching Sanju Samson because he bats so beautifully' #SanjuSamson #sanju #AsiaCup2022 pic.twitter.com/mPzCv2jyJ7

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









