
Sania Mirza and Shoaib Malik: शोएब मलिक की फिटनेस की कायल हुईं सानिया मिर्जा, बताया कबतक खेल सकते हैं क्रिकेट
AajTak
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का कहना है कि उनके पति शोएब मलिक शानदार फिटनेस के धनी हैं. सानिया ने उम्मीद जताई कि वह कुछ सालों तक और क्रिकेट खेलेंगे.
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का कहना है कि उनके पति शोएब मलिक शानदार फिटनेस के धनी हैं. सानिया ने उम्मीद जताई कि वह कुछ सालों तक और क्रिकेट खेलेंगे. पाकिस्तानी टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मलिक हाल ही में 40 साल के हो गए. ऐसा लगता है कि उनके लिए उम्र महज एक नंबर है.
सानिया ने हालिया साक्षात्कार में अपने पति को एक स्वस्थ जीवन शैली का प्रतीक बताया. शोएब मलिक ने साल 1999 में पदार्पण किया था. इस उम्र में भी मलिक मैदान पर फील्डिंग के दौरान काफी फुर्तीले दिखते हैं. हालिया दिनों में वह बल्ले से भी अच्छे फॉर्म में रहे हैं.
सानिया ने क्रिकेट पाकिस्तान से कहा, 'शोएब असाधारण हैं और बहुत धन्य हैं. वह वास्तव में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए खुद पर कड़ी मेहनत करते हैं. वह एक स्वस्थ जीवन शैली का बहुत अच्छा उदाहरण हैं. मैंने उनसे यह कहा है कि यदि आप मानसिक रूप से दबाव ले सकते हैं, तो दो साल और खेलें.'

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












