
Sanctions On Russia: अमेरिका ने रूस पर लगाया आर्थिक प्रतिबंध, गैस और तेल के आयात पर लगाई रोक
AajTak
रूस-यूक्रेन जंग में अमेरिका ने बड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस से तेल, गैस और कोयले के आयात पर रोक लगा दी है. इस प्रतिबंध में यूरेनियम शामिल नहीं है यानी न्यूक्लियर पावर प्लांट के लिए अमेरिका, रूस से यूरेनियम का आयात करता रहेगा. इस ऐलान के बाद जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ बातचीत की और ताजा हालात को लेकर चर्चा की. अमेरिका ने सुरक्षा मामलों के लिए यूक्रेन को एक बिलियन डॉलर की मदद का ऐलान किया है. अमेरिका ने रूस के खिलाफ बड़ा आर्थिक प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. अब रूस से गैस और तेल का आयात नहीं करेगा यूएस. देखें पूरी खबर.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












