
Samsung Galaxy S25 सीरीज के साथ लॉन्च हुए नए AI फीचर्स, मिलेगा नेक्स्ट लेवल यूजर्स एक्सपीरियंस
AajTak
Samsung Galaxy S25 सीरीज के साथ नए AI फीचर्स का भी लॉन्च किया है. Gemini के इंटिग्रेशन के साथ बीते साल लॉन्च किए गए Circle to Search को अपग्रेड किया है. वहीं, Audio Eraser फीचर को लेकर आए हैं. इन दोनों AI फीचर्स की मदद से यूजर्स को नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस मिलेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Samsung ने कई लीक्स और रेंडर्स के बाद अपनी Samsung Galaxy S25 सीरीज को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज के साथ कंपनी ने नए AI फीचर्स का भी ऐलान किया है, जिससे यूजर्स एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा. इन फीचर्स की मदद से कंपनी का फोकस डिवाइसेस में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेशन करना है.
Samsung Galaxy S25 सीरीज के साथ कई वैरायटी के AI Tools को पेश किया है, जिन्हें खासतौर से काम को सिंपल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. जहां बीते साल Circle to Search को पेश किया था और अब इसका अपडेट वर्जन दिया गया है.
लेटेस्ट सपोर्ट के बाद ये AI फीचर अब स्क्रीन पर से फोन नंबर, ईमेल्स और URLs को पहचान सकेगा. Google के AI प्लेटफॉर्म Gemini की तरफ से Samsung, Google को इंटीग्रेशन प्रोवाइड कराया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स इवेंट्स को शेड्यूल कर सकेंगे या फिर फोटोज के साथ विशेष लोकेशन को सेंड कर सकेंगे, इसके लिए सिर्फ एक नेचुरल कमांड देनी होगी.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 सीरीज लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स, 7 साल तक मिलेगा अपडेट
Samsung के लेटेस्ट हैंडसेट के साथ Audio Eraser को भी लॉन्च किया गया है, इसकी मदद से यूजर्स बैकग्राउंड साउंड को रिमूव कर सकेंगे. Audio Eraser की मदद से यूजर्स हवा की आवाज और शोर आदि को वीडियो में से रिमूव कर सकेंगे.
Samsung Galaxy S25 सीरीज यूजर्स को लॉक स्क्रीन पर भी नए ऑप्शन मिलेंगे. इसकी मदद से यूजर्स मोबाइल के लॉक रहते हुए भी स्क्रीन पर जरूरी अपडेट और नोटिफिकेसन्स आदि देख सकेंगे. ऐसे में यूजर्स का काम प्रभावित नहीं होगा. यह फीचर खासतौर से नौकरी वालों के लिए यूजफुल होगा.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












