
Samsung Galaxy F17 5G लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा अपडेट, इतने रुपये है कीमत
AajTak
Samsung Galaxy F17 5G Price In India: सैमसंग ने अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है, जो कम बजट में दमदार फीचर्स के साथ आता है. ब्रांड ने Samsung Galaxy F17 5G को लॉन्च किया है, जिसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. इसके अलावा 50MP के मेन लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी मिलती है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
Samsung Galaxy F17 5G भारत में लॉन्च हो गया है. ये स्मार्टफोन कम बजट में 5G सपोर्ट, 5000mAh की बैटरी और Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ आता है. स्मार्टफोन 7.5mm मोटा है और IP54 रेटिंग के साथ आता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass Victus दिया गया है.
इसमें आपको कई AI फीचर्स भी मिलेंगे. स्मार्टफोन में Google Gemini और सर्किल टू सर्च फीचर मिलता है. इस हैंडसेट के कई फीचर्स Galaxy A17 5G से मिलते हैं, जो पिछले महीने लॉन्च हुआ था. आइए जानते हैं Samsung Galaxy F17 5G की कीमत और फीचर्स.
Samsung Galaxy F17 5G में 6.7-inch का Full-HD+ Infinity-U Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विकटस यूज किया गया है. स्मार्टफोन Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है.
यह भी पढ़ें: 20 साल की वॉरंटी के साथ Samsung ने लॉन्च किया फ्रिज, मिलेगें स्पेशल फीचर्स
हैंडसेट Android 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है. कंपनी इसे 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स ऑफर करेगी. इसमें आपको Google Gemini और सर्किल टू सर्च फीचर मिलते हैं. Galaxy F17 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी लेंस 50MP का है.
यह भी पढ़ें: Samsung Bespoke AI वॉशिंग मशीन लॉन्च, 70% तक बचाएगी बिजली, इतनी है कीमत

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












