Samsung ने किया Solve For Tomorrow प्रोग्राम का ऐलान, जीतने वाले को मिलेंगे 50 लाख
AajTak
Samsung Solve For Tomorrow 2024: सैमसंग ने Solve For Tomorrow प्रोग्राम का ऐलान कर दिया है. इस प्रोग्राम के लिए आप 9 अप्रैल से 31 मई के बीच में अप्लाई कर सकते हैं. ये प्रोग्राम दो हिस्सों में बंटा हुआ है, जिसमें स्कूल ट्रैक और यूथ ट्रैक दोनों हैं. इस प्रोग्राम में हिस्सा लेकर स्टूडेंट्स 50 लाख रुपये तक का इनाम जीत सकते हैं, जिससे वो अपने प्रोजेक्ट पर फोकस कर पाएंगे.
Samsung ने Solve For Tomorrow के तीसरे एडिशन का ऐलान किया है. इसके लिए कंपनी ने FITT, IIT दिल्ली, मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और यूनाइटेट नेशंस के साथ साझेदारी की है. इस प्रोग्राम के जरिए सैमसंग देश के युवाओं में प्रॉब्लम सॉल्व करने के कल्चर को बढ़ावा देना चाहती है.
इस प्रोग्राम का उद्घाटन कंपनी के साउथवेस्ट एशिया प्रेसिडेंट और CEO, JB Park और अन्य लोगों ने किया है. इस बार Solve For Tomorrow प्रोग्राम में कंपनी ने दो अलग-अलग ट्रैक्स का ऐलान किया है. इसमें स्कूल ट्रैक और यूथ ट्रैक होंगे, जिनकी अपनी-अपनी थीम होगी.
ये दोनों ही ट्रैक अलग-अलग एज ग्रुप को टार्गेट करेंगे. जहां स्कूल ट्रैक में 14 से 17 साल की उम्र के बच्चे हिस्सा ले सकेंगे. इन स्टूडेंट्स को कम्युनिटी और इन्क्लूजन पर फोकस करना होगा. वहीं यूथ ट्रैक में 18 से 22 साल की उम्र के स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे, जिनका फोकस एनवायरमेंट और सस्टेनेबिलिटी पर होगा.
यह भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किए AI अप्लायंस, क्या है इन स्मार्ट प्रोडक्टस् की खासियत?
स्कूल ट्रैक का काम लोगों की मदद करना, हेल्थ और सोशल इनक्लूजन की एक्सेसिबिलिटी को बेहतर करना और दूसरे समाजिक मुद्दों पर फोकस करना होगा. वहीं यूथ ट्रैक का काम कार्बन उत्सर्जन को कम करने, पर्यावरण को बचाने और सस्टेनेबिलिटी को प्रमोट करने जैसे मुद्दों पर होगा.
इसके लिए सैमसंग ने इनाम का भी ऐलान किया है. स्कूल ट्रैक में हिस्सा लेने वाली 10 सेमी फाइनलिस्ट टीम्स को 20 हजार रुपये का ग्रांट प्रोटोटाइप डेवलमेंट और सैमसंग गैलेक्सी टैब मिलेगा. वहीं फाइनल तक पहुंचने वाली 5 टीम्स को 1 लाख रुपये का ग्रांट हर प्रोटोटाइप को बेहतर करने के लिए और सैमसंग गैलेक्सी वॉच मिलेगी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












