
Samsung ने अपने लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन को किया पेश, 50MP कैमरे के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
AajTak
Samsung Galaxy A23 Launched: Samsung Galaxy A23 5G को पेश कर दिया गया है. इसके रियर में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा का 50-मेगापिक्सल का है. इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. जानिए इसके बाकी के फीचर्स.
Samsung ने अपना नया स्मार्टफोन पेश कर दिया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy A23 5G रखा है. इस स्मार्टफोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से पर लिस्ट कर दिया गया है.
Samsung Galaxy A23 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A23 5G में 6.6-इंच की Infinity-V स्क्रीन दी गई है. इसमें फुल HD+ स्क्रीन रेज्योलूशन दिया गया है. ये हैंडसेट Android 12 बेस्ड One UI 4.1 पर काम करता है. सैमसंग ने इसके प्रोसेसर के बारे में नहीं बताया है.
हालांकि, इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v5.1 और डुअल बैंड WiFi सपोर्ट दिया गया है. इसकी कीमत को लेकर भी कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है.
आपको बता दें कि Samsung A23 5G के पिछले वर्जन को भारत में जुलाई 2021 में लॉन्च किया गया था. इसमें 6GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेज दिया गया है. इसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. इसके दूसरे वैरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेज दिया गया है. इसकी कीमत 21,999 रुपये रखी गई है.
इस फोन को Mint, Violet और Grey कलर ऑप्शन में पेश किया गया था. माना जा रहा है कि Samsung Galaxy A23 को भी इस रेंज में ही उतारा जा सकता है. इमेज के अनुसार, Samsung Galaxy A23 5G को ब्लू, व्हाइट, पिंक और ब्लैक कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












