
Samsung के इस मिड रेंज 5G स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती, बस इतने रुपये में है उपलब्ध
AajTak
Samsung Galaxy F23 5G Price Cut: सैमसंग का Galaxy F23 5G मिड रेंज 5G स्मार्टफोन है. इसको इस साल ही लॉन्च किया गया था. अब इसकी कीमत में भारी कटौती की गई है. इस स्मार्टफोन को दो वैरिएंट्स में पेश किया गया था. अब इसकी कीमत में 1500 रुपये की कटौती की गई है. जानें दाम कम होने के बाद नई कीमत और ऑफर्स.
Samsung ने हाल ही अपनी स्मार्टवॉच Galaxy Watch 4 की कीमत को कम किया था. अब एक रिपोर्ट के अनुसार, इसने अपने एक 5G स्मार्टफोन की कीमत में भी कटौती की है. Samsung Galaxy F23 5G के दाम को कम किया गया है. इस फोन को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था.
Samsung Galaxy F23 5G की कीमत में 1,500 रुपये की कटौती की गई है. ये स्मार्टफोन दो वैरिएंट्स में आता है. दोनों ही वैरिएंट्स की कीमत को कम किया गया है.
Samsung Galaxy F23 5G की नई कीमत और ऑफर्स
Samsung Galaxy F23 5G के बेस वैरिएंट में 4GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेज दिया गया है. इसकी कीमत 17,499 रुपये रखी गई थी. अब 1,500 रुपये की कटौती के बाद इसे 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.
इसके दूसरे वैरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB का स्टोरेज दिया गया है. इसकी कीमत पहले 18,499 रुपये थी. अब प्राइस कट के बाद इसे 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस स्मार्टफोन को Forest Green, Aqua Blue और Cooper Blush कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.
इसके अलावा भी कंपनी इस स्मार्टफोन पर इंस्टैंट डिस्काउंट दे रही है. ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स को 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा कस्टमर्स 1665 रुपये से शुरू होने वाले नो-कॉस्ट EMI का भी फायदा ले सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












