
Samsung का ये स्मार्टफोन हुआ सस्ता, अब 4,999 रुपये में खरीदें
AajTak
अगर आप सैमसंग का कोई एंट्री लेवल फोन खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए सही समय हो सकता है. दरअसल सैमसंग ने अपने एंट्री लेवल Galaxy M01 Core स्मार्टफोन की कीमत घटा दी है. ये फोन दो वेरिएंट में आता है.
अगर आप सैमसंग का कोई एंट्री लेवल फोन खरीदना चाहते हैं तो ये आपके लिए सही समय हो सकता है. दरअसल सैमसंग ने अपने एंट्री लेवल Galaxy M01 Core स्मार्टफोन की कीमत घटा दी है. ये फोन दो वेरिएंट में आता है. कंपनी ने Galaxy M01 Core स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च किया था. अब इसकी कीमत 500 रुपये तक कम कर दी गई है. सैमसंग का ये एंट्री लेवल स्मार्टफोन 1GB + 16GB और 2GB + 32GB वाले दो वेरिएंट में आता है. इनकी कीमतें क्रमश: 5,499 रुपये और 6,499 रुपये रखी गई थी. गैजेट्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, अब कीमत में कटौती होने के बाद इस एंट्री लेवल स्मार्टफोन के 1GB रैम वेरिएंट को 4,999 रुपये में और 2GB रैम वेरिएंट को 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











