
Samsung का नया 5G फोन Galaxy M42 भारत में 28 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत-फीचर्स
AajTak
Samsung भारत में अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M42 5G को इसी महीने लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने इसकी जानकारी Amazon पर दी है. यहां इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए एक बैनर जारी किया गया है.
Samsung भारत में अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M42 5G को इसी महीने लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने इसकी जानकारी Amazon पर दी है. यहां इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए एक बैनर जारी किया गया है. इस फोन के लॉन्च की चर्चा पिछले कुछ समय से हो रही थी. अब कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है. आपको बता दें ये सैमसंग की M सीरीज का पहला 5G स्मार्टफोन होगा. Galaxy M42 5G को भारत में 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत कंपनी 28 अप्रैल को लॉन्च इवेंट के दौरान बताएगी. हालांकि, IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक हो सकती है. चूंकि, इसकी जानकारी Amazon के जरिए दी गई है. ऐसे में साफ है कि लॉन्च के बाद इसकी बिक्री यहीं से की जाएगी. Amazon पर Galaxy M42 5G के लिए जारी किए गए पेज पर ये कंफर्म किया गया है कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया जाएगा. इस प्रोसेसर को दिए जाने का दावा कुछ पुरानी रिपोर्ट्स में भी किया गया था. तब जानकारी ये भी मिली थी कि ये फोन एंड्रॉयड 11 OS और 4GB रैम के साथ आएगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












