
Samrat Prithviraj : यूपी में टैक्स फ्री हुई अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज', फिल्म देखने के बाद योगी का ऐलान
AajTak
अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' (Samrat Prithviraj) यूपी में टैक्स फ्री कर दी गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिल्म देखने के बाद ये ऐलान किया है. सीएम योगी को ये फिल्म काफी पसंद आई है. मुख्यमंत्री ने अक्षय कुमार की एक्टिंग की तारीफ करते हुए जानें क्या लिखा?
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपमकिंग फिल्म सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj) की जबरदस्त चर्चा हो रही है. मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग जिसने भी अटेंड की वो फिल्म की तारीफ ही करता दिखा. गृहमंत्री अमित शाह के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्राट पृथ्वीराज देखी. योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को यूपी में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया.
योगी आदित्यनाथ को पसंद आई फिल्म
सम्राट पृथ्वीराज मूवी देखने के बाद योगी आदित्यनाथ इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके. वे पृथ्वीराज के किरदार में अक्षय कुमार की एक्टिंग से इंप्रेस नजर आए. सम्राट पृथ्वीराज और खिलाड़ी कुमार की तारीफ करते हुए सीएम योगी बोले- अक्षय कुमार ने भारत के अतीत को जोड़कर जिस फिल्म को प्रस्तुत किया है मैं इसके लिए फिल्म के निर्देशक और कास्ट को बधाई देता हूं. मुझे कई सालों के बाद किसी फिल्म को देखने का अवसर मिला. यह फिल्म लोग परिवार के साथ देख सकते हैं. यह फिल्म हमें प्रेरित करती है. बताती है कि अतीत के बगैर वर्तमान नहीं होता है.
KK की बेटी ने दी अंतिम संस्कार की जानकारी, पिता के नाम लिखे आखिरी चार शब्द
अमित शाह ने फिल्म देखने के बाद क्या कहा?
इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने अपने पूरे परिवार के साथ ये मूवी देखी थी. फिल्म देखने के बाद वे भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए. अमित शाह ने कहा- सम्राट पृथ्वीराज ना सिर्फ एक अद्वितीय योद्धा की कहानी है, जिसने हमारी मातृभूमि के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी, बल्कि ये हमारी संस्कृति की महानता को भी दर्शाती है. असल मायने में फिल्म की कहानी भारतीय संस्कृति और महिला सशक्तिकरण को दर्शाती है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









