
Salman Khan की शादी हुई या नहीं? बस थोड़ा इंतजार, दबंग खान खुद खोलेंगे सबसे बड़ा राज
AajTak
सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं. इस बीच उनकी शादी की फेक फोटो ने सभी को अचरज में डाल दिया है. क्या सलमान खान ने शादी कर ली है? इसे लेकर एक्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए खुलासा कर दिया है.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी शादी की अफवाहों को लेकर काफी चर्चा में हैं. और इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि उन्होंने किसी और से नहीं बल्कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा संग शादी कर ली है. दोनों की एक फोटोशॉप्ड फोटो वायरल है जिसमें रिंग सेरेमनी चल रही है. तस्वीर देख किसी को भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है. हाल ही में इस अफवाह पर सोनाक्षी ने सफाई दी थी और अब सलमान ने भी इसपर रिएक्ट कर सस्पेंस बढ़ा दिया है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











