
Sakshi Murder Case: दोस्ती, धमकी और दुश्मनी... साक्षी का दोस्त था साहिल फिर कैसे बन गया दरिंदा!
AajTak
पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि साक्षी और साहिल के बिगड़ते रिश्तों के बीच भी दोनों में लगातार बात हो रही थी और कत्ल से एक रोज़ पहले यानी 27 मई की दोपहर को 3 बजकर 41 मिनट पर साक्षी और साहिल की वीडियो कॉल पर लंबी बातचीत हुई थी.
Sakshi Murder Case: साहिल ने साक्षी का कत्ल अचानक या गुस्से में नहीं किया था बल्कि उसने 24 घंटे पहले ही ये तय कर लिया था कि वो साक्षी को मार डालेगा. इतना नहीं उसने वो जगह भी पहले से तय कर रखी थी, जहां साक्षी का कत्ल करना था. दरअसल, साहिल को शक था कि साक्षी का पुराना ब्वायफ्रेंड फिर से उसकी जिंदगी में लौट आया है और इसी शक ने उसे वहशी दरिंदा बना दिया.
सुबह बात, रात में कत्ल
28 मई की सुबह यानी वारदात के दिन साक्षी और साहिल के दरम्यान फोन पर बातचीत हुई थी. जिसमें साक्षी कर रही थी 'बड़ा बदमाश हो रहा है तू, कहां चली गई थी उस टाइम तेरी बदमाशगीरी' असल में ये साक्षी की ओर से साहिल को व्हाट्सएप पर भेजा गया वो ऑडियो क्लिप है, जिसमें वो साहिल को उसकी हरकतों की वजह से ललकार रही थी. और सितम देखिए कि जिस 28 मई को साक्षी ये ऑडियो क्लिप भेज कर साहिल को ललकारती है, उसी रोज रात होते-होते साहिल अपनी मोहब्बत यानी साक्षी को सरेआम चाकुओं से गोदकर मौत की नींद सुला देता है.
झबरू ने दी थी साहिल को धमकी
पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि साक्षी और साहिल के बिगड़ते रिश्तों के बीच भी दोनों में लगातार बात हो रही थी और कत्ल से एक रोज़ पहले यानी 27 मई की दोपहर को 3 बजकर 41 मिनट पर साक्षी और साहिल की वीडियो कॉल पर लंबी बातचीत हुई थी. लेकिन झबरू, साक्षी और साहिल की बातचीत से एक बात जो और साफ होती है, वो ये कि साहिल ने वारदात से एक रोज़ पहले ही 27 मई को तभी साक्षी का कत्ल करने का फैसला कर लिया था, जब झबरू ने उसे साक्षी से दूर रहने को लेकर धमकाया था. क्योंकि अब साहिल ने पुलिस की पूछताछ में ये कहा है कि इससे पहले कि साक्षी को लेकर झबरू उसे मारता, उसने साक्षी की ही जान ले ली.
सामने आई कत्ल से पहले की फुटेज

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











