
Sakat Chauth 2023: सकट चौथ पर जरूर करें भगवान गणेश के इन मंत्रों का जाप, ये गलतियां पड़ेंगी भारी
AajTak
माघ मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि सकट चौथ के रूप में मनाई जाती है. इस दिन सकट माता, भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है. सकट का अर्थ है संकट, इस दिन गणपति ने देवताओं का संकट दूर किया था. सकट चौथ के दिन माताएं अपनी संतान के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं.
हर साल संतान की सुख-शांति, समृद्धि और लंबी आयु के लिए सकट चौथ का व्रत रखा जाता है. इस साल सकट चौथ का व्रत 10 जनवरी 2023 को रखा जाएगा. सकट चौथ का पर्व माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इसे संकष्टी चतुर्थी, तिलकुट और माघी चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. सकट चौथ पर मिट्टी से बने गौरी, गणेश, चंद्रमा की पूजा की जाती है. इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं. सकट चौथ के प्रसाद में तिल कुटा बनाया जाता है, इस वजह से इसे तिल कुटा चौथ के नाम से भी जाना जाता है. सकट चौथ के दिन भगवान गणेश के मंत्रों का जाप करना और कुछ बातों का खास ख्याल रखना काफी जरूरी माना जाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.
सकट चौथ समय और शुभ मुहूर्त (Sakat Chauth Timings & Shubh Mhurat)
सकट चौथ मंगलवार, जनवरी 10, 2023 को
सकट चौथ के दिन चन्द्रोदय समय - रात 08 बजकर 41 मिनट पर
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - जनवरी 10, 2023 को दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से शुरू
चतुर्थी तिथि समाप्त - जनवरी 11, 2023 को दोपहर 2 बजकर 31 मिनट पर खत्म

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












