
Sadhna Murder Case: लखनऊ पुलिस की पबजी गेम थ्योरी पर उठ रहे सवाल, यूं उलझ गया कत्ल का ये मामला
AajTak
कुछ दिन पहले लखनऊ से एक खबर आई थी कि 16 साल के एक लड़के ने सिर्फ इसलिए सिर में गोली मारकर अपनी मां का कत्ल कर दिया क्योंकि वो उसे मोबाइल पर पबजी और दूसरे गेम खेलने से रोका करती थी. मगर अब इस कहानी में एक नया ट्विस्ट आ गया है. पता चला है कि ये पबजी गेम वाली थ्योरी खुद पुलिस ने तैयार की थी. कत्ल की असली वजह कुछ और है. और वो वजह ऐसी है कि पीड़ित परिवार नहीं चाहता कि वो जमाने के सामने आए.
- क्या लखनऊ के 16 साल के नाबालिग लड़के ने सचमुच पबजी खेलने से रोकने पर अपनी मां के सर में गोली मार दी थी? - क्या वो पबजी या ऑनलाइन गेम का इतना बड़ा एडिक्ट था कि सिर्फ़ टोकने भर से मां की जान ले ली? - क्या क़त्ल के बाद सचमुच तीन दिनों तक घर में रखी लाश के बारे में किसी को कुछ पता नहीं था? - क्या क़त्ल वाली रात नाबालिग बेटे ने अपने बाप से फ़ोन पर कोई बात नहीं की थी? - क्या वाकई एक बेटे ने सिर्फ़ इसलिए अपनी मां का क़त्ल कर दिया क्योंकि वो उसे टोकती थी? - या फिर क़त्ल की असली वजह कुछ और है?
और सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या जानबूझ कर लखनऊ पुलिस कत्ल के असली मोटिव यानी कत्ल की असली वजह को छुपा कर वजह को लेकर मनगढ़ंत कहानी सुना रही है? अगर हां, तो क्यों? आख़िर वो कौन सा सच है, जिसे पुलिस या परिवार छुपा रहा है?
इसे भी पढ़ें--- IPC Section 140: अगर अवैध रूप से पहनी सेना की वर्दी, तो इस धारा के तहत मिलेगी सजा
पुलिस ने खुद बताई थी पबजी गेम की थ्योरी लखनऊ के एडिशनल डीसीपी क़ासिम आबिदी ने बाक़ायदा मीडिया के कैमरे पर क़त्ल और क़त्ल की पूरी वजह बताई थी. वो भी तफ्सील से. मोबाइल, ऑनलाइन गेम या पबजी को लेकर एक नाबालिग बच्चा यूं अपनी मां का क़त्ल कर दे, ज़ाहिर है ये ख़बर हर मां-बाप और पूरे समाज को बेचैन कर दे. हुआ भी वही. सोशल मीडिया पर इस ख़बर को लेकर ख़ूब चर्चा हुई. क्या-क्या बातें नहीं कही गईं. इस नाबालिग बच्चे को सामने रख कर न जाने कितनी ही ऐसी औलादों को कोसा गया, लेकिन इसी क़त्ल को लेकर छन-छन कर अब जो ख़बरें बाहर आ रही हैं, वो इससे भी ज़्यादा बेचैन करने वाली हैं.
ख़ास कर पुलिस की थ्योरी, पुलिस की जांच और पुलिस की सोच पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल ये कि क्या किसी भी केस को सुलझाने के लिए पुलिस कभी भी कोई भी मनगढ़ंत कहानी सुना सकती है? ये सुलगते सवाल सीधे लखनऊ पुलिस से है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










